यह पोस्ट आज से ठीक 5 वर्ष पूर्व का है। आज भी उसी 5 साल पुरानी कसौटी पर पुनः अवलोकन कीजिए।राहुल गांधी के लिए मुसीबतों का दौर बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देश की राजनीति में देखे जाते हैं जिन्होंने अभी तक अपनी राजनीतिक परिपक्वता को छुआ नहीं है।
यह पोस्ट आज से ठीक 5 वर्ष पूर्व का है। आज भी उसी 5 साल पुरानी कसौटी पर पुनः अवलोकन कीजिए। राहुल गांधी के लिए मुसीबतों का दौर बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देश की राजनीति में देखे जाते हैं जिन्होंने अभी तक अपनी राजनीतिक परिपक्वता को छुआ नहीं है। उनकी राजनीतिक परिपक्वता के बारे में संदेह आज भी होता है। इस बीच राहुल गांधी के और लोकप्रिय होने की बातें विभिन्न इकोसिस्टम द्वारा किए जाती रही है। यह वह कांग्रेसी इकोसिस्टम है जो कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में बनाया है। दुर्भाग्यवश भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसा कोई सिस्टम नहीं है। यदि होता तो निश्चित रूप से मान कर चलिए कि नरेंद्र मोदी के सामने परसेप्शन के मामले में कोई टिक ना पाता । वैसे आज भी स्थितियां कुछ ऐसी ही है लेकिन इसके लिए नरेंद्र मोदी को जो जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी है वह देश की जनता जानती है। कांग्रेस पार्टी को एक अमरत्व प्राप्त है। अमरत्व का मतलब देश में स्थितियां चाहे जो भी हो कांग्रेस पार्टी कभी दोषी नहीं रही। जब देश में महंगाई बढ़ी तो कहां गया कि महंगाई बढ़ गई है। वहां कांग्रेस को दोष नहीं द...